पारीक महासभा के पंजिकरण के विषय में
'संघे शक्ति कलियुगे' इस कहावत के अनुसार ही महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बसे पारीक समाज का एकत्रित कर हमारा महाराष्ट्र स्तर पर पारीक समाज का अपना एक संगठन हो, इस संकल्प से प्रेरित इस प्रयास में हमने ऑल इंडिया पारीक महासभा से संलग्नित रहते हुए महाराष्ट्र स्तर के पारीकों को एकत्रित करने हेतू इस संगठन का प्रस्ताव 1 सितंबर 2025 को इचलकरंजी जि. कोल्हापूर में संपन्न हुई महाराष्ट्र गोवा इकाई के, जिला प्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय बैठक में सर्व सम्मति से लिया.
इसी संकल्प को पूर्ण करने हेतू कारवाई आरंभ कर दी गयी है. जल्द ही पारीक महासभा के नाम से हमारी अपनी संस्था होगी. इस संस्था के माध्यम से हम महाराष्ट्र में फैले पारीक समाज के उत्थान हेतू कुछ ठोस कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे ऐसा विश्वास है. इसके बाद के,प्रथम प्रयास में इसी कड़ी में हम इस वेबसाइट के माध्यम से आप से संपर्क में आयें और सामाजिक गतिविधियों को और अगले स्तर पर लेकर जाएं.
द्वितिय प्रयास में महाराष्ट्र में बसे हुए पारीक समाज के सदस्यों के साथ जुडने हेतू इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है. हमारा यह पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन एवं यह साइट आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
तिसरे प्रयास में हम पारीक समाज के हर जिले के सदस्य की, परिवार की जानकारी इकठ्ठा करने का संकल्प रखते है. इससे हम और अधिक गति से समाज में सहयोग को बढावा दे सकेंगे ऐसा विश्वास है.
चतुर्थ प्रयास में हमें इस साईट के माध्यम से पारीक समाज के विवाह योग्य युवक-युवतीयों के विषय में भी ठोस कार्यक्रम लेने का संकल्प है.
इस साइट का स्वरूप अभी इस क्षण में प्रातिनिधिक तथा प्रस्तावित स्वरूप में है, इसे पूर्ण रूप से सुचारू होकर समाज बांधवों के लिए कार्य करने हेतु कुछ समय लग सकता है. इसी समय के अवधि में आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं. आप अपने कीमती सुझाव हमें pareekmaha@gmail.com अथवा इसी साइट के Contact Us के माध्यम से भी भेज सकते हैं.<